Business News

आरएक्सएडवांस ने कुल दवा खर्चों, टालने योग्य दवा-प्रभावित चिकित्सकीय लागतों को कम करने और विशेष दवा के प्रयोग को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने के लिए जीता स्मार्ट यूनियन फार्मेसी बेनेफिट मैनेजमेंट (पीबीएम) अनुबंध

Business Wire India

आरएक्सएडवांस (RxAdvance) ने आज बताया कि 2,16,000 सदस्यों के साथ उत्तरी अमेरिका के सबसे गतिशील एवं विविधीकृत संगठनों में से एक इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ शीट मेटल, एयर, रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन वर्कर्स (स्मार्ट) (International Association of Sheet Metal, Air, Rail and Transportation Workers (SMART)) ने अपना बहु—वर्षीय फार्मेसी बेनेफिट मैनेजमेंट पीबीएम सेवा अनुबंध आरएक्सएडवांस को सौंप दिया जिसकी अवधि 1 जनवरी, 2018 से शुरू होनी है।  à¤†à¤°à¤à¤•्सएडवांस की नवोन्मेषी, बाजार को प्रभावित करने वाली सेवाओं के माध्यम से स्मार्ट सदस्यों को कम खर्च का बीमा व्याप्ति उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेगा। आरएक्सएडवांस बाजार में वास्तविक पारदर्शिता मुहैया कराने वाला और पीबीएम की कीमतों, परिचालन, प्रयोग, अनुपालन और मॉडलिंग में स्मार्ट को पूर्ण दृश्यता की अनुमति देकर प्रायोजकों की योजना बनाने में सहयोगात्मक साझेदारी कराने वाला पहला पीबीएम है। स्मार्ट पीबीएम सेवा अनुबंध में स्मार्ट के लिए विशेषीकृत खर्चों को कम करते हुए कुल दवा और बच सकने योग्य दवा-प्रभावित चिकित्सकीय बचत मुहैया कराने के लिए आरएक्सएडवांस की संपूर्ण पीबीएम सेवाओं और बाजार के अग्रणी सहयोगात्मक पीबीएम क्लाउड™ (Collaborative PBM Cloud™) प्लेटफॉर्म का लाभ उठाया जाएगा।
 
इस स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया शामिल है। पूरी विज्ञप्ति य​हां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170519005076/en/

आरएक्सएडवांस की प्रौद्योगिकी और सेवाएं संपूर्ण चिकित्सकीय एवं दवा संबंधी समाधान मुहैया कराएंगी जिनसे स्मार्ट सदस्यों को बेहतर परिणाम और खर्च बचाने की सुविधा मिलेगी। आरएक्सएडवांस का पूरी तरह एकीकृत सहयोगात्मक पीबीएम क्लाउड™ प्लेटफॉर्म अपने संबंधित कार्यप्रवाह के माध्यम से देखभाल प्राप्त करने वाले सभी लोगों को काम करने योग्य बुद्धिमत्ता मुहैया कराता है। बेहतर कीमतों, कम प्रशासनिक शुल्क, विभिन्न प्रकार लाभ उपलब्ध कराने वाला डिजाइन, बुद्धिमान क्लिनिकल नियम ढांचा, असीमित फॉर्मूला संबंधित टियर डिजाइन और सदस्यों को बेहतर अनुभव इस अनुभव के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाली कई सेवाओं में कुछ खास हैं।

स्मार्ट के जोसेफ सेलर्स, जूनियर, जनरल प्रेसिडेंट ने कहा, ''स्मार्ट ने इससे पहले कई बड़ी पीबीएम के साथ काम किया है और पूरी आरएफपी प्रक्रिया के दौरान हम आरएक्सएडवांस की ईमानदारी और पारदर्शिता से प्रभावित रहे जिसमें अंतिम दौर की प्रस्तुति के दौरान उनकी प्लेटफॉर्म क्षमताओं का प्रदर्शन करने की उनकी इच्छाएं शामिल थीं। हम आरएक्सएडवांस के उस व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से अपने सदस्यों को सबसे कम खर्च वाले और नवोन्मेषी दवा समाधान मुहैया कराने के लिए उनके साथ साझेदारी को लेकर अत्यधिक उत्सुक हैं जिसमें स्मार्ट सदस्यों को क्लिनिकल एवं फार्मेसी समर्थन मुहैया कराना शामिल है। हमारे सदस्यों के सेहत संबंधी परिणामों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी दवा संबंधी, चिकित्सकीय और प्रयोगशाला संबंधी सूचनाओं को एकीकृत करने की उनके प्लेटफॉर्म की क्षमता आरएक्सएडवांस का चयन करने में सबसे महत्वपूर्ण थी। आरएक्सएडवांस स्मार्ट को गतिशील एवं पूरी तरह प्रयोगकर्ता के काम आने वाले समाधान मुहैया कराता है जो प्रशासकों के लिहाज से बेहतर लागत और गुणवत्तायुक्त दृश्यता हासिल करने का मौका देते हैं।''

रवि इका (Ravi Ika), संस्थापक एवं सीईओ, आरएक्सएडवांस ने कहा, ''प्रायोजकों के मुताबिक पीबीएम मूल्य प्रस्ताव को पुनर्परिभाषित करने की हमारी प्रतिबद्धता को स्मार्ट ने पूरी तरह स्वीकार किया। मेरा मानना है कि साथ मिलकर हम कुल दवा लागत को कम करने, बच सकने योग्य चिकित्सकीय लागत को कम करने और विशेषीकृत खर्च का अधिकतम प्रयोग करने के माध्यम से पीबीएम—कर्मचारी/संगठन साझेदारी का एक उद्योग मानक तैयार करना जारी रखेंगे।''

स्मार्ट के बारे में
स्मार्ट, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ शीट मेटल, एयर, रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन वर्कर्स उत्तरी अमेरिका के सबसे गतिशील और विविधीकृत संगठनों में से एक है जिसके 2,16,000 सदस्य हैं। स्मार्ट के सदस्य विभिन्न प्रकार की सेवाओं की उत्पादन करते हैं और उपलब्ध कराते हैं जो उत्पादों को बाजारों, यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं और जिस हवा में हम सांस लेते हैं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करती हैं। स्मार्ट में शीट मेटल कर्मचारी, सेवा तकनीशियन, बस परिचालक, इंजीनियर, कंडक्टर, साइन कर्मचारी, वेल्डर, उत्पादन कर्मचारी और कई अन्य कर्मचारी शामिल हैं। विभिन्न पेशों में काम करने वाले सदस्यों के साथ स्मार्ट कार्यस्थल में पारदर्शिता, कार्य में उत्कृष्टता और सभी कामगार परिवारों के लिए अवसर की पैरवी करता है। https://smart-union.org/

आरएक्सएडवांस के बारे में
आरएक्सएडवांस एक राष्ट्रीय पूर्ण-सेवा फार्मेसी लाभ प्रबंधक है जो एकीकृत पीबीएम सेवाएं मुहैया कराने के लिए सहयोगात्मक पीबीएम क्लाउड™ का लाभ ​उठाता है जिससे कुल दवा खर्च कम होता है, ''खरीद एवं बिल'' से ''अधिकृत एवं प्रबंधन'' में परिवर्तित कर विशेषीकृत खर्च का अधिकतम प्रयोग होता है और बेजोड़ विनियामकीय अनुपालन एवं पारदर्शिता के साथ मरीज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हुए बच सकने योग्य दवा-प्रभावित चिकित्सकीय लागत को कम किया जाता है। इसके अलावा आरएक्सएडवांस एक वैश्विक दवा जोखिम साझेदारी मॉडल की पेशकश करता है जो योजना प्रायोजकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सभी योजना प्रायोजकों के लिए हमारी विशेष रूप से तैयार की गई विश्वस्तरीय सेवाएं-स्वास्थ्य योजनाओं, अकाउंटेबल केयर संगठनों (एसीओ), एक्सचेंजों, स्टेट मेडिकेड कार्यक्रमों और नियोक्ता समूह के लिए हैं। हम प्रशासनिक लागत, सामग्री इकाई लागतों और छूट राजस्वों में अनुबंध गारंटीड बचत मुहैया कराते हैं। अधिक जानकारी के लिए लॉगइन करें  www.rxadvance.com

businesswire.com पर मूल संस्करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170519005076/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20170519005076/en/

संपर्क :
आरएक्सएडवांस
लिज़ थॉमस
Elizabeth.Thomas@rxadvance.com